तुलसियापुर चौराहे पर बढ़नी-कठेला मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

‎बढ़नी / सिद्धार्थनगर
‎‎शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर दीपावली के अवसर पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने मंडल बढ़नी एवं कठेला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया।
‎‎इस दौरान मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिफाफा, पैंट-शर्ट, मिठाई तथा उनके परिवार की महिलाओं के लिए साड़ी भेंटकर सम्मानित किया।
‎‎श्याम जायसवाल ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण पर निर्भर करती है। मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका है। सम्मान समारोह का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और पारिवारिक आत्मीयता व्यक्त करना है।
‎‎कार्यक्रम में मंडल कठेला अध्यक्ष श्याम गुप्ता, मंडल बढ़नी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री राधेश्याम तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दल सिंगर दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव मौर्य, महामंत्री दीपेंद्र नाथ पांडेय, सतभवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय, राजनारायण चौबे, सुरेंद्र भोजवाल, शिवचरण यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक पुरुषोत्तम जायसवाल, परशुराम यादव, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुदाराम साहू, देवेंद्र यादव एवं पूर्व प्रधान रामानंद मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *